Himachalblog Logonewsहिमाचल की Top 10 खबरें ! 1 जून
01 June 2023 5 mins read

हिमाचल की Top 10 खबरें ! 1 जून

01 June 2023 5 mins read
हिमाचल की Top 10 खबरें ! 1 जून

Himachal news
Himachal news
Happy
0

1) शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में भरे जाएंगे खाली पद

बिलासपुर : अगर आप मेडिकल लाइन से संबंध रखते हुए नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल चाँदपुर बिलासपुर में 6 पद भरे जायेंगे। जिनमें हॉस्पिटल ऐड्मिनिस्ट्रेटर का एक पद, स्टाफ नर्स के दो पद व आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के तीन पदों पर भर्ती की जाएगी।

अभ्यर्थी की योग्यता

हॉस्पिटल ऐड्मिनिस्ट्रेटर के पद हेतु उम्मीदवार की MBA इन हॉस्पिटल ऐड्मिनिस्ट्रेटर शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। साथ ही आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पद हेतु उम्मीदवार बीएएमएस पास होना चाहिए। इसके अलावा स्टाफ नर्स के पद हेतु उम्मीदवार के पास जीएनएम या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।

जीमेल पर भेजें अपना रिज्यूम

इच्छुक उम्मीदवार जो यह योग्यता रखता वह अपना आवेदन संस्थान की ईमेल आईडी shivabams@gamil.com पर भेज सकते हैं। साथ ही वहीं इससे संबंधित ज्यादा जानकारी प्राप्त करने हेतु 98050-92581, 98160-79160 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

2) अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, यह बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

विशेष समाचार : एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का रुतबा प्राप्त कर लिया है। इस तरह दुनिया के सबसे अमीर बने रहे फ्रांस के उद्योगपति बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ दिया है। एलन मस्क 192 अरब डॉलर संपत्ति सहित पहले नंबर पर आ गए हैं। साथ ही बर्नार्ड अरनॉल्ट 187 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

बुधवार शाम तक हुआ संपत्ति में बड़ा बदलाव

पिछले वर्ष एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज छीनने के पश्चात बुधवार सुबह को एलन मस्क एवं बर्नार्ड अरनॉल्ट के बीच 2 अरब डॉलर का फासला था। जिसमें बुधवार शाम तक बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 5.25 अरब डॉलर की कमी आई एवं एलन मस्क की संपत्ति में 1.28 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। जिससे इन दोनों की संपत्ति के बीच फासला कम हुआ बल्कि मस्क दुनिया के अमीरों की लिस्ट में आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क 192 अरब डॉलर की संपत्ति के इंडेक्स पर पहले स्थान पर हैं। वहीं बर्नार्ड अरनॉल्ट 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

3) 300 फीट गहरी खाई में गिरी HRTC बस, 40 लोग जख्मी

मंडी : जिला मंडी के उपमंडल करसोग में गुरूवार यानी आज एचआरटीसी की बस 300 फीट खाई में जा गिरी। यह हादसा खरोड़ी नामक स्थान पर सामने आया है। हादसे के समय बस में चालक एवं परिचालक सहित करीब 40 लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

दो पेड़ों के बीच का फंसी बस

जानकारी के अनुसार निगम की यह बस मैंढी से करसोग की तरफ जा रही थी। इस दौरान खरोड़ी के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस दो पेड़ों के बीच जाकर फंस गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत एवं बचाव कार्य

हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग गीताजंलि ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सिविल हास्पिटल लाने का कार्य आरंभ हुआ। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य आरंभ कर घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल करसोग में इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

4) सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो पढ़ें यह खबर

दिल्ली : सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र में निदेशक के दो पद भरे जायेंगे। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं पुनर्वास और श्रीनगर में निदेशक की भर्ती हेतु संविदा आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसी के तहत निदेशक के दो पद भरे जाएंगे। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही चयनित उम्मीदवार को पे मैट्रिक्स केवेल 12 के आधार पर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इससे संबंधित ज्यादा जानकारी प्राप्त करने हेतु www.pdunippd.in एवं www.iphnewdelhi.in पर विज़िट कर सकते हैं।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में भरे जाएंगे 40 पद

दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानित विश्वविद्यालय द्वारा एनआईए जयपुर में चिकित्सा विभाग में विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिनमें विकिरण विज्ञानी का 1 पद, क्लीनिकल रेजिस्ट्रार का 1 पद, जैव रसायनज्ञ का 1 पद, फर्मासिस्ट के 2 पद, नर्सिंग अधिकारी के 2 पद, कनिष्ठ चिकित्सा प्रयोगशाला प्रोद्योगिकीविद के दो 2 पद, विविध कार्य कर्मचारी के 18 पदों की सीधी भर्ती और प्रतिनियुक्ति पर लेखा अधिकारी का 1 पद ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई हो रहेगी। पदों से संबंधित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाईट www.nia.nic.in पर उपलब्ध है।

इस संस्थान में भी भरे जाएंगे दो पद

राष्टीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति अधिकारिता संस्थान देहरादून में विभिन्न पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके अंतर्गत दो पद भरे जाएंगे। जिसमें एक प्रधानाचार्या का एवं एक पद पीआरटी का भरा जाएगा। इस से संबंधित अधिक विवरण प्राप्त करने हेतु संस्थान की वेबसाईट www.nivh.gov.in पर विज्ञापन देख सकते हैं।

5) उज्ज्वल लोकतंत्रिक भविष्य की नींव रखने हेतु किया जाएगा बाल सत्र का आयोजन

शिमला : राजस्थान के बाद हिमाचल विधानसभा में 12 जून को बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा। विश्व बाल दिवस पर इस सत्र को आयोजित किया जाएगा। इस बाल सत्र में 17 वर्ष से कम 68 बच्चे हिस्सा लेंगे। यह बच्चे हिमाचल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में 3 महीने तक चले बच्चों की सरकार कैसी हो, अभियान के अंतर्गत चुने गए हैं। बाल सत्र में सरकारी एवं गैर सरकारी और स्कूल न जाने वाले 1085 बच्चों ने अपनी समस्याओं एवं उनके सुझावों पर वीडियो बनाए और रजिस्टर किया।

उज्ज्वल लोकतंत्रिक भविष्य की नींव रखने हेतु होगा आयोजन

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि देश के अन्य राज्यों के बच्चों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। जिसमें अधिकतर बच्चे हिमाचल के हैं। बाल सत्र में मुख्यमंत्री सहित मंत्री व सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोबल को बढ़ाने हेतु व देश के उज्ज्वल लोकतंत्रिक भविष्य की नींव रखने हेतु बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा।

कुल 3 भागों में विभाजित की गई चयन प्रक्रिया

बच्चों की एंट्रीज देश भर के कुल 9 राज्यों से आई है। जिनमें हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, असम, बिहार राज्य शामिल है। चयन प्रक्रिया कुल 3 भागों में विभाजित की गई है। जिनमें पहले भाग में वीडियो क्राइटेरिया पूरा करने वाले 585 बच्चों का चयन हुआ। दूसरे चरण में बच्चों की अभिव्यक्ति के आधार पर 285 बच्चे पैनल द्वारा चयनित किए हुए। तीसरे एवं आखिरी चरण में बच्चों द्वारा उठाये गये मुद्दों की अहमियत एवं सुझावों की ज़रूरत के आधार पर 68 बच्चों की चयन प्रक्रिया जारी है। जिसका परिणाम जल्द जारी कर दिया जाएगा। बाल सत्र में हिस्सा ले रहे केबीसी फेम अरुणोदय एवं अन्य बच्चों ने वर्तमान परिदृश्य में राजनीति पर अपने विचार रखे।

6) करवा लीजिए यह काम, नहीं तो धोना पड़ सकता है स्कॉलरशिप से हाथ

शिमला : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ऐसे छात्रों को अल्पसंख्यक व एससी वर्ग से संबंध रखते हैं, वे अपनी स्कॉलरशिप से हाथ धो सकते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार रिमाइंडर भेजने के बावजूद भी इन छात्रों ने अभी तक अपने आधार कार्ड खाता संख्या मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जब रिमाइंडर भेजा था तो उसमें यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि छात्रों को हर हाल में अपने बैंक खाते अपडेट करने होंगे अन्यथा उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। इसके बावजूद भी एससी वर्ग से संबंध रखने वाले कई छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अपने बैंक खाते अपडेट नहीं किए या तो गलत जानकारी भरी है।

नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर भरें सही जानकारी

ऐसे में इन छात्रों को अब स्कॉलरशिप पर मंडरा सकता है। उच्च शिक्षा विभाग ने एक बार फिर सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति पात्र छात्रों को मिले इसके लिए नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर सही जानकारी भरें। जिसमें बैंक डिटेल आधार नंबर यूआईडी नंबर छात्रों को यह राशि उनके खातों में दी जाएगी।

छात्रवृत्ति से धोना पड़ सकता हाथ

छात्रों को अंतिम मौका दिया गया है। जिसके बाद वेरिफिकेशन या अपडेट करने हेतु छात्रों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही यह भी सलाह दी गई है कि यदि छात्रों ने तय समय में अपने आधार नंबर और बैंक खाते अपडेट या सही नहीं किए तो उन्हें अपनी छात्रवृत्ति से हाथ धोना पड़ सकता है। यह छात्रवृत्ति किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशक की तरफ से सभी स्कूलों के छात्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि प्रदेश के स्कूलों में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम दी जाती है। जिसमें एससी वर्ग से संबंध रखने वाले छात्र पात्र होते हैं और उन्हें आर्थिक लाभ दिया जाता है।

7) गृह मंत्री ने किया मणिपुर हिंसा पीड़ितों के लिए राहत पैकेज का ऐलान

मणिपुर : गृह मंत्री अमित शाह ने अपने मणिपुर के दौरे के दौरान गुरुवार को मणिपुर में हिंसा पीड़ितों को राहत पैकेज देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि राज्य में जनजातीय समुदायों के बीच हुई हिंसा की जांच हेतु उच्चतम न्यायालय की अध्यक्षता में आयोग गठित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंसा के कुछ मामलों की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो करेगी।

हिंसा की निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

गृहमंत्री ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य के लोगों को हिंसा की जांच निष्पक्ष रूप से करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही हिंसा में मारे गए, प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को पांच लाख रुपए राज्य और पांच लाख रुपए केन्द्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हिंसा में घायल लोगों और संपत्ति का नुकसान उठाने वालों के लिए एक राहत पैकेज की घोषणा कल गृह मंत्रालय द्वारा की जाएगी। वहीं मणिपुर के राज्यपाल की अध्यक्षता में शांति समिति बनाई जाएगी।

8) विवाहिता को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरी ग्रामीण महिलाएं

सुंदरनगर : जिला मंडी के पुलिस थाना धनोटू के तहत विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मायका पक्ष ने बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई थी। वहीं ग्रामीण भी उसे इंसाफ दिलाने के लिए अब सड़क पर उतर आए हैं। देर शाम महिला को इंसाफ दिलाने हेतु ग्राम पंचायत कोट, सलवाहन व मलहणु की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ की मांग की। महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी सहित सीएम सुक्खू से महिला तनुजा को हर हाल में इंसाफ देने के लिए कहा है। महिलाओं ने मांग उठाते हुए कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लगातार दे रही है लेकिन अब इस बेटी को भी इंसाफ मिलना चाहिए।

रविवार को महिला ने लगाया था फंदा

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतिका के सास, पति, और देवर को न्यायालयश में पेश किया गया है। जिसके बाद उन्हें 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। बता दें पुलिस थाना धनोटू के तहत एक 27 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के बाद फंदे से झूलकर अपनी जान दे थी। घटना रविवार को ग्राम पंचायत कोट के चुनाहण क्षेत्र के गांव मलहणू में सामने आई है। पुलिस द्वारा पति, सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के अंतर्गत आत्महत्या हेतु उकसाने पर एफआईआर दर्ज की है।

9)सांगला व छितकुल को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : नेगी

रिकांगपिओ : जनजातीय जिला किन्नौर का छितकुल और सांगला क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह बात राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने 11 दिवसीय जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए कही। जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि होने के साथ-साथ एक पर्यटन स्थल भी है। जनजातीय जिला किन्नौर अपने पारम्परिक रीति-रिवाज, नैसर्गिक सौंदर्य व वेशभूषा के कारण एक बहुत ही आकर्षक एवं मनमोहक पर्यटक स्थल है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जिला का छितकुल और सांगला क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण स्थल है। छितकुल को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के दृष्टिगत नागस्ति बैरियर को शीघ्र ही स्थानान्तरित किया जाएगा ताकि दूमति व इसके साथ लगते क्षेत्र के लोगों के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा सभी वायदों को

प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। जनजातीय उन्होंने बीपीएल के 51 परिवारों को एलईडी सोलर लैंप वितरित किए। इसके अतिरिक्त बटसेरी ग्राम पंचायत का दौरा कर आम जनता की समस्याओं को सुना।

10) हिमाचल सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 6 जून को । लिए जा सकते हैं अहम फैसले

शिमला : हिमाचल सरकार की अगली कैबिनेट बैठक छह जून को होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में भर्तियों को हरी झंडी मिलने के साथ कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने छह जून को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बता दें कैबिनेट की यह बैठक राज्य सचिवालय में दोपहर बाद तीन बजे होगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर मंजूरी मिल सकती है। वन विभाग मे 425 फारेस्ट गार्डों की भर्तियां होनी हैं, जिसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। कैबिनेट में इस प्रस्ताव को लाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

लिए जा सकते हैं अहम फैसले

उद्योग विभाग में भर्तियों को हरी झंडी कैबिनेट दे सकती है। साथ ही उद्योग विभाग में माइनिंग गार्ड एवं माइनिंग इंस्पेक्टरों की भर्तियां की जानी हैं, जिसको लेकर भी बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश में कई जगह अवैध खनन हो रहा है, सीमावर्ती इलाकों में से अवैध खनन की शिकायत लगातार विभाग को मिलती रहती है। ऐसे में माइनिंग गार्ड और माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों को भरने की मंजूरी कैबिनेट दे सकती है।
डॉक्टरों के एनपीए बंद करने के मुद्दे पर भी हो सकती चर्चा
बजट घोषणाओं और हाल ही में कांगड़ा जिला में मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित निर्णय भी लिए जाने की उम्मीद है। साथ ही कैबिनेट में डॉक्टरों के एनपीए बंद करने के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है। हिमाचल सरकार ने नए भर्ती होने वाले डॉक्टरों का एनपीए बंद किया है। डॉक्टर ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं. ऐसे में यह मसला कैबिनेट बैठक में चर्चा के लिए लाया जा सकता है।

Does this topic interest you?

Main logo

STAY UP TO DATE WITH HIMACHALBLOGS!

Subscribe to our newsletter and stay up to date with latest Blogs.