Himachalblog LogoसूचनाHP Shagun Yojana 2023 : जानें शगुन योजना की संपूर्ण जानकारी, यहां करें click
05 April 2023 5 mins read

HP Shagun Yojana 2023 : जानें शगुन योजना की संपूर्ण जानकारी, यहां करें click

05 April 2023 5 mins read
HP Shagun Yojana 2023 : जानें शगुन योजना की संपूर्ण जानकारी, यहां करें click

आज हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश की बेहतरीन योजना से जुड़ी जानकारी लेकर आये हैं, जिसका नाम है शगुन योजना (Shagun Yojana)। शगुन योजना क्या है ? इसके क्या उदेश्य हैं, इसे कब शुरू किया गया और इसके तहत हिमाचल सरकार द्वारा लाभार्थिओं को कितनी सहयोग राशि दी जाती है, कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं, आवेदन करने की प्रक्रिया सहित जरुरी दस्तावेज क्या रहेंगे, ऐसी तमाम जानकारी इस लेख के माध्यम से हम आपसे साझा करेंगे। उम्मीद रहेगी कि आपको हमारा यह लेख पसंद आएगा और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करें ताकि जो पात्र लोग हैं वे जानकारी के अभाव के कारण इस योजना का लाभ उठाने से वंचित न रहे।

निशा जरयाल
निशा जरयाल
Happy
2

हमारे देश में वैसे तो देहज लेना ओर देना कानूनी अपराध है, लेकिन आज भी कई सारे ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं, जिसमें मां- बाप आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण बालिका/कन्या की शादी नहीं करवा पाते और अगर होती भी है तो ससुराल पक्ष की ओर से मांगे गए देहज के कारण उन्हें ससुराल में कई तरह की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मां- बाप और बेटी को इस तरह की परेशानियों से राहत दिलवाने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक ऐसी ही योजना का शुभारंभ किया है, जिसका नाम है हिमाचल प्रदेश शगुन योजना (Shagun Yojana 2023) । इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं को उनकी शादी में एक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना से सबंधित पूरी जानकारी चाहिए तो लेख को अंत तक पढ़ना।

शगुन योजना  (Shagun Yojana 2023) और इसके उदेश्य

शगुन योजना (Shagun Yojana) हिमाचल सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को सम्मान दिलवाने के मकसद से शुरू किया गया है। इस योजना का आवेदन विवाह के दो महीने पहले या विवाह के छः महीने के भीतर भी किया जा सकता है। आवेदन की राशि आवेदक के सीधे बैंक में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से की जायेगी। इस योजना के उदेश्य की बात की जाए तो राज्य के बीपीएल परिवारों से आने वाले माता-पिता या सरंक्षक अथवा स्वयं लड़की को विवाह हेतु वितीय सहायता प्रदान करना है।

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश शगुन योजना
किसने शुरू की हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली बेटियां
योजना कब शुरू की गई 01 अप्रैल  2021
उदेश्य गरीब परिवार की बालिका के विवाह में आर्थिक सहायता देना
सहायता राशि 31000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ ऑफ़लाइन
ऑफिशियल वेबसाइट www.edistrict.hp.gov.in

योजना की शुरुआत, अनुदान राशि

शगुन योजना (Shagun Yojana) की घोषणा हिमाचल सरकार ने 2021-2022 के बजट में की गई थी। जिसके बाद 01 अप्रैल 2021 से इसे प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दिया गया है। इसके तहत गरीब परिवार को 31000  प्रति लाभार्थी को दी जाती है।

योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए लड़की हिमाचल की स्थाई निवासी होनी चाहिए। लड़का अगर हिमाचल से बाहर का हो, तब भी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
  • लड़की हिमाचल प्रदेश के BPL परिवार से होनी चाहिए।
  • लड़की की आयु 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए लड़की के माता- पिता, सरंक्षक या स्वयं लड़की यदि माता- पिता जीवित न हो या गायब हो, आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना का लाभ उठाने के लिए जो आवेदन की प्रक्रिया है, वह बहुत ही सरल है। इस योजना के लिए दो प्रकार से आवेदन कर सकते हैं, पहला ऑफलाइन आवेदन। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरने की आवश्यकता है, जो कि आसानी से आपको इन्टरनेट पर उपलब्ध रहेगा या आप यह फॉर्म आंगनबाडी केन्द्रों से भी हासिल कर सकते हैं। जिसके बाद आपको सभी जरुरी दस्तावेजों के साथ इस फॉर्म को सबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालयों में जमा करवाना है और यदि आप नारी सेवा सदन में या बालिका आश्रम में रहते हैं तो आपको सभी दस्तावेजों को सबंधित विभाग के प्रभारी या अधीक्षक के पास सभी दस्तावेज को जमा करवाना है। इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया के सत्यापन के बाद आपके खाते में अनुदान राशि आ जायेगी।

दूसरा तरीका ऑनलाइन है

  • ऑनलाइन आवेदन हेतु हिमाचल ऑनलाइन सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट https://edistrict.hp.gov.in/ पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस दौरान आपको सिटीजन लॉगइन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद New Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर आपको इस आवेदन में पूछी गई सारी जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरना होगा, जैसे फैमिली
  • आईडी, जेंडर,नाम, आवेदिका का आधार कार्ड, डेट ऑफ बर्थ,  मोबाईल नंबर, पिता का नाम, राज्य, जिला, तहसील,
  • लॉगिन आईडी, ईमेल आईडी, सिक्योरिटी क्वेश्चन और आंसर आदि सभी जानकारियां टाईप करनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपनी फोटो को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
  • अब सबमिट के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप हिमाचल प्रदेश शगुन योजना के अन्तर्गत आवेदन कर पाएंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन के बाद सम्बंधित अधिकारी आवेदन फॉर्म की पात्रता और अन्य शर्तों की जांच करेगा और उसके बाद सहायता राशि कर दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Important Documents for HP Shagun Yojana 2023) -

  • आवेदक/ लड़की का हिमाचली प्रमाण पत्र (प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो)
  • माता-पिता/अभिभावक का BPL प्रमाण पत्र या लड़की का स्वयं का यदि उसके माता-पिता जीवित नहीं है या लापता है। (प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो)
  • लड़की की जन्म तिथि का प्रमाण पत्र (प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो)
  • शादी की प्रस्तावित तिथि (संबंधित पंचायत/ पार्षद/ प्रभारी नारी सेवा सदन, अधीक्षक बालिका आश्रम द्वारा सत्यापित हो)
  • यदि विवाह पहले ही हो चुका हो तो विवाह प्रमाण पत्र, जो कि हि० प्र० विवाह अधिनियम 1996 के अन्तर्गत अधिसूचना सम्बंधित पंचायत सचिव / सचिव नगर पंचायत कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका, नगर निगम द्वारा जारी किया गया हो।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.

Does this topic interest you?

Main logo

STAY UP TO DATE WITH HIMACHALBLOGS!

Subscribe to our newsletter and stay up to date with latest Blogs.